मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के लिए बढ़ी मुश्किलें, जारी हुआ गैर जमानती वारंट

कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के लिए बढ़ी मुश्किलें, जारी हुआ गैर जमानती वारंट

उत्तर प्रदेश के सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के खिलाफ एक गंभीर मामला सामने आया है। सांसद के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में सोमवार को सीजेएम न्यायालय ने गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है। 25 जनवरी को राठौर को दूसरा नोटिस जारी किया गया था और उन्हें 27 जनवरी तक कोतवाली में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह समय पर हाजिर नहीं हुए। इसके चलते पुलिस ने कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी करवाया।

राठौर के वकील ने उनकी जमानत याचिका में यह तर्क दिया कि एफआईआर में घटना की तारीख और पीड़िता की उम्र के बारे में गलत जानकारी दी गई है। साथ ही, उन्होंने कहा कि दोनों के बीच शारीरिक संबंध आपसी सहमति से थे, इसलिए दुष्कर्म का आरोप गलत है। वकील ने यह भी कहा कि सांसद को अंतरिम जमानत मिल सकती है, इसलिये उन्हें राहत मिलनी चाहिए।

वहीं, पीड़िता के वकील शैलेंद्र मिश्र ने सांसद के खिलाफ कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सांसद के पद की प्रतिष्ठा को देखते हुए उन्हें जमानत नहीं दी जानी चाहिए। इसके अलावा, सांसद और उनके सहयोगियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर पीड़िता और उसके परिवार को बदनाम करने की कोशिश की है और इस मामले में पुलिस ने पहले ही एक केस दर्ज किया है।

यह मामला सीतापुर के कोतवाली नगर क्षेत्र का है, जहां एक महिला ने सांसद राकेश राठौर पर यौन शोषण का आरोप लगाया। पुलिस ने इस संबंध में शनिवार को मामला दर्ज किया था और पीड़िता के पास कुछ साक्ष्य, जैसे ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद हैं, जिनकी मदद से जांच की जा रही है

Share
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → संगम में मंत्रोच्चार के बीच अमित शाह ने आस्था की डुबकी लगाई …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *