मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर

महाकुंभ जा रही ट्रेन में भीषण भीड़, यात्रियों ने गुस्से में आकर पत्थर फेंककर खिड़कियों के शीशे तोड़े

महाकुंभ जा रही ट्रेन में भीषण भीड़, यात्रियों ने गुस्से में आकर पत्थर फेंककर खिड़कियों के शीशे तोड़े

छतरपुर: प्रयागराज महाकुंभ के लिए जा रही ट्रेनों में इन दिनों यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों का जबरदस्त जमावड़ा देखा जा रहा है। इसी दौरान छतरपुर रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यात्रियों ने ट्रेन पर पथराव किया और ट्रेन के शीशे तोड़ने की कोशिश की।

दरअसल, अंबेडकर नगर की ओर जाने वाली ट्रेन में भारी भीड़ के चलते सभी दरवाजे और खिड़कियां अंदर से बंद कर दी गई थीं। इस वजह से प्लेटफार्म पर खड़े यात्री नाराज हो गए और गुस्से में आकर उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। यह घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। इसके चलते ट्रेन छतरपुर रेलवे स्टेशन पर लगभग एक घंटे तक खड़ी रही। बाद में GRP (जीआरपी) स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर ट्रेन के दरवाजे खुलवाए। बताया गया कि पहले से ट्रेन के अंदर बैठे यात्रियों ने भारी भीड़ के डर से दरवाजे बंद कर लिए थे।

यह ट्रेन महू से चलकर प्रयागराज होते हुए अंबेडकर नगर तक जाती है। स्टेशन पर भारी भीड़ के कारण एसी कोच के यात्रियों ने अपने डिब्बों के दरवाजे अंदर से लॉक कर दिए थे, जिससे बाहर खड़ी भीड़ का गुस्सा और बढ़ गया। नाराज यात्रियों ने गेट खोलने की मांग करते हुए दरवाजों के कांच तक तोड़ दिए।

बताया जा रहा है कि कुंभ जाने वाले कई यात्रियों के पास टिकट भी नहीं थे। इस दौरान जीआरपी ने अंदर बैठे यात्रियों को समझाने की कोशिश की और फिर काफी मशक्कत के बाद दरवाजे खुलवाए गए।

महाकुंभ में 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी महाकुंभ में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अब तक महाकुंभ में डुबकी लगाने वालों की संख्या 15 करोड़ को पार कर चुकी है। बीते 17 दिनों में 15 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं। वहीं, मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर 8 से 10 करोड़ श्रद्धालुओं के महाकुंभ में आने की संभावना जताई जा रही है।

Share
अगला लेख → पीएम मोदी जल्द अमेरिका दौरे पर जा सकते हैं , ट्रंप ने समय को…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *