मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिली, हनीप्रीत गाड़ी लेकर जेल से लेने पहुंचीं

राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिली, हनीप्रीत गाड़ी लेकर जेल से लेने पहुंचीं

रोहतक: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को एक बार फिर 30 दिन की पैरोल मिल गई है। आज सुबह वह जेल से रिहा होकर बाहर आया। हनीप्रीत खुद डेरे की दो गाड़ियों के साथ राम रहीम को लेने पहुंचीं। जानकारी के अनुसार, राम रहीम के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में पहुंचने की संभावना है, जहां डेरे में उसके स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।

राम रहीम को इससे पहले अक्टूबर 2024 में भी पैरोल पर छोड़ा गया था। उस समय उसे 20 दिन की पैरोल मिली थी, जिसके दौरान वह जेल से बाहर उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम गया था। पैरोल के दौरान राम रहीम पर चुनाव से जुड़ी किसी भी गतिविधि में भाग लेने और हरियाणा में प्रवेश करने पर रोक लगाई गई थी। उस समय राम रहीम ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पैरोल की अर्जी दी थी, जिसे स्वीकार करते हुए उसे 20 दिन के लिए जेल से बाहर आने की अनुमति दी गई। पैरोल की शर्तों के मुताबिक, उसे राजनीतिक गतिविधियों और हरियाणा में किसी भी तरह के सार्वजनिक भाषण से दूर रहना था।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उस समय यह स्पष्ट किया था कि पैरोल के नियमों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि राम रहीम की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी और अगर वह चुनाव से जुड़ी किसी भी गतिविधि में शामिल होता है या नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसकी पैरोल तुरंत रद्द कर दी जाएगी।

गौरतलब है कि राम रहीम को अपनी दो शिष्याओं के साथ बलात्कार के मामले में 2017 में दोषी करार दिया गया था, जिसके चलते उसे 20 साल की सजा सुनाई गई। इसके अलावा, 2019 में उसे और तीन अन्य को एक पत्रकार की हत्या के मामले में भी दोषी ठहराया गया था। राम रहीम ने अपनी पैरोल अर्जी में यह इच्छा जताई थी कि वह रिहाई के दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत में रहेगा। चुनाव आयोग ने आचार संहिता लागू होने के कारण उसकी पैरोल अर्जी पर विचार किया और सख्त नियमों के तहत अनुमति दी।

Share
अगला लेख → तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 400 अंकों की बढ़त पर, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *