मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

चंबल नदी से बाहर निकले मगरमच्छ और घड़ियाल, धूप का आनंद लेते हुए देखा गया

चंबल नदी से बाहर निकले मगरमच्छ और घड़ियाल, धूप का आनंद लेते हुए देखा गया

इटावा में जैसे ही धूप निकली, वन्य जीव चंबल नदी छोड़कर रेत पर धूप सेंकने के लिए पहुंचने लगे हैं। इनमें घड़ियाल, मगरमच्छ और डॉल्फिन जैसे जानवर शामिल हैं। हाल ही में कुछ वन्य जीव रेत पर धूप लेते हुए देखे गए।

मौसम में बदलाव के साथ ही ठंड से राहत पाते हुए इंसानों के साथ-साथ वन्य जीव भी धूप का आनंद ले रहे हैं। इटावा के पास बहने वाली चंबल नदी में मगरमच्छ, घड़ियाल और डॉल्फिन जैसे जीव रहते हैं, जो ठंड के मौसम में पानी की सतह के नीचे चले जाते हैं और धूप निकलने का इंतजार करते हैं। आज चंबल नदी के किनारे एक दिलचस्प दृश्य देखने को मिला, जहां रेत पर घड़ियाल और मगरमच्छ धूप में आराम फरमा रहे थे। इस दृश्य की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।

चंबल नदी में वन्य जीवों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी गई है। 2002 में चंबल नदी में घड़ियालों की संख्या 1872 थी, जो 2023 में बढ़कर 1887 हो गई। इसी तरह, मगरमच्छों की संख्या 594 से बढ़कर 608 हो गई है, और डॉल्फिनों की संख्या भी 147 से बढ़कर 151 हो गई है। हालांकि, घड़ियाल और मगरमच्छों के रेत पर आराम फरमाने से आसपास के निवासियों में खतरे की आशंका पैदा हो गई है। चंबल नदी के किनारे कई लोग अपने पशुओं को पानी पिलाने आते हैं, और ऐसे में इन जंगली जानवरों के हमले का खतरा बना रहता है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे चंबल नदी के किनारे कम से कम जाएं ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।

Share
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → गोंडा पुलिस ने गैंगस्टर आरोपियों से 1 करोड़ 9 लाख 41 हजार रु…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *