मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

IMD ने दी दिल्ली में बारिश की संभावना की चेतावनी, अगले सात दिनों का मौसम अपडेट जारी

IMD ने दी दिल्ली में बारिश की संभावना की चेतावनी, अगले सात दिनों का मौसम अपडेट जारी

दिल्ली का मौसम इन दिनों काफी अजीब खेल खेल रहा है, जहां सुबह ठंड, दिन में गर्मी और रात को फिर से ठंड महसूस हो रही है। पिछले कुछ दिनों से दोपहर की धूप इतनी तेज हो जाती है कि लोग जैकेट और स्वेटर तक उतारने लगते हैं। मंगलवार को भी सुबह से धूप खिली रही, लेकिन दिन के मुकाबले ठंड का अहसास ज्यादा था। इस दिन न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.8 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज का दिन साफ रहेगा और अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। विभाग ने आने वाले हफ्ते का मौसम भी बताया है, जिसमें एक दिन हल्की बारिश का अनुमान है।

दिल्ली के मौसम का हाल:

29 जनवरी को दिल्ली में कोहरा छा सकता है। इस दिन न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है। इसके बाद 30 और 31 जनवरी को न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, और हल्का कोहरा छाया रह सकता है। इन दोनों दिन का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

1 फरवरी को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आएगी। इस दिन न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। इसके बाद 2 और 3 फरवरी को भी यही तापमान रह सकता है, लेकिन 3 फरवरी को शाम या रात में हल्की बारिश या बूंदाबादी हो सकती है। 2 फरवरी को भी कोहरा छाया रह सकता है।

Share
अगला लेख → 5 मिनट में स्ट्रैस कम करने के लिए शरीर के ये प्रेशर पॉइंट्स …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *