मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Mahakumbh Stampede: पीएम मोदी ने प्रयागराज हादसे पर किया ट्वीट ,  रेल मंत्री से की बात

Mahakumbh Stampede: पीएम मोदी ने प्रयागराज हादसे पर किया ट्वीट ,  रेल मंत्री से की बात

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। बुधवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर सुबह तक करीब 3.5 करोड़ से अधिक लोग गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर चुके थे। हालांकि, इसी दिन तड़के करीब 1 से 1.30 बजे के बीच महाकुंभ क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। फिलहाल प्रशासन ने हालात को नियंत्रण में ले लिया है, और घायलों को अस्पताल में उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। जिन श्रद्धालुओं ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। साथ ही, मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा हुआ है। इस संबंध में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से चर्चा की है और राज्य सरकार के लगातार संपर्क में हूं।”

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के दौरान पीएम मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। उन्होंने महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद श्रद्धालुओं को सुरक्षित प्रयागराज से निकालने की रेलवे की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। इस पर रेल मंत्री ने पीएम मोदी को प्रयागराज में रेलवे द्वारा की गई व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बुधवार को 360 से अधिक ट्रेनें प्रयागराज से चलाई जा रही हैं ताकि यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि प्रयागराज के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर हर चार मिनट में एक ट्रेन का आगमन और प्रस्थान हो रहा है। भीड़ नियंत्रण के लिए RPF और GRP के जवानों को तैनात किया गया है, और यात्रियों की सुविधा के लिए उन्हें कलर कोड के आधार पर स्टेशन में प्रवेश दिया जा रहा है।महाकुंभ में उमड़ी विशाल भीड़ को देखते हुए प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।

Share
अगला लेख → डोनाल्ड ट्रंप के सबसे अच्छे और करीबी दोस्त के रूप में सामने …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *