मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

आत्म अनुशासन का पालन करते हुए सावधानी पूर्वक स्नान करें : सीएम योगी

आत्म अनुशासन का पालन करते हुए सावधानी पूर्वक स्नान करें : सीएम योगी

मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर प्रयागराज का संगम क्षेत्र इस समय सनातनियों का महासागर बन चुका है। पवित्र डुबकी लगाने के लिए महाकुम्भ नगर में पहुंचे श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई प्रमुख संतों ने सुरक्षा और सावधानी की अपील की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से निवेदन किया कि वे जहां भी गंगा के घाट के पास हैं, वहीं स्नान करें और संगम नोज की तरफ जाने का प्रयास न करें। इसके अलावा, मेला प्रशासन द्वारा कई घाट तैयार किए गए हैं, जहां श्रद्धालु आसानी से स्नान कर सकते हैं। उन्होंने सभी से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की और साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी।

स्वामी रामभद्राचार्य ने भी श्रद्धालुओं से कहा कि वे संगम में स्नान करने की जिद छोड़ दें और पास के किसी घाट पर स्नान करें। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से लोगों से अपने शिविर से बाहर न निकलने की और सावधानी से स्नान करने की अपील की।

बाबा रामदेव ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हुजूम को देखते हुए उन्होंने सांकेतिक स्नान किया और सभी से आत्म अनुशासन के साथ स्नान करने की अपील की। उन्होंने भक्ति के अतिरेक में न बहने और पूरी सावधानी के साथ स्नान करने की बात कही।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र पुरी ने बताया कि इस समय 12 करोड़ से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज में हैं, और इतनी विशाल भीड़ को संभालना चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने सुरक्षा को सबसे बड़ी प्राथमिकता बताते हुए सभी से संयम और सावधानी बरतने की अपील की।

Share
अगला लेख → पीयूष चावला ने वरुण चक्रवर्ती को अपना फैन माना , संजू सैमसन …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *