मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

दिल्ली चुनाव से पहले सियासी घमासान, CM भगवंत मान के आवास पर छापेमारी का आरोप

दिल्ली चुनाव से पहले सियासी घमासान, CM भगवंत मान के आवास पर छापेमारी का आरोप

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सियासी माहौल गर्माया हुआ है। 5 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली स्थित सरकारी आवास (कपूरथला हाउस) पर पुलिस ने छापेमारी की है।

इस कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए आतिशी ने भाजपा पर चुनावी धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी खुलेआम पैसे, जूते और चादरें बांट रहे हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इसके विपरीत, एक निर्वाचित मुख्यमंत्री के घर छापा मारा जा रहा है। उन्होंने भाजपा पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया।

हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस आरोप से इनकार किया और कहा कि उनकी ओर से कोई छापेमारी नहीं की गई है। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई दिल्ली के रिटर्निंग ऑफिसर (DM New Delhi) की टीम द्वारा की जा रही थी, जबकि पुलिस केवल सुरक्षा और सहयोग के लिए मौजूद थी।

रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि सी-विजिल ऐप के माध्यम से उन्हें शिकायत मिली थी कि कपूरथला हाउस में नकद बांटे जा रहे हैं। चूंकि यह मामला चुनावी आचार संहिता (MCC) के उल्लंघन से जुड़ा था, इसलिए तय प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि फ्लाइंग स्क्वायड टीम को 100 मिनट के भीतर जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया था।

इस छापेमारी पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा खुलेआम पैसे बांट रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही। भगवंत मान ने कहा, “हमने कुछ गलत नहीं किया और हमें किसी गलत काम की जरूरत भी नहीं है। राजनीति में आने से पहले हम अपने पेशे में सफल थे, और जब हमने राजनीति में कदम रखा, तो जनता ने हमें समर्थन दिया।”

Share
अगला लेख → Azamgarh : महात्मा गांधी को मौन श्रद्धांजलि, अहिंसा के मार्ग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *