मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

महाकुंभ में फिर से लगी आग , दर्जनों टेंट जलकर राख, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

महाकुंभ में फिर से लगी आग , दर्जनों टेंट जलकर राख, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

महाकुंभ के सेक्टर 22 में स्थित टेंट सिटी में गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिससे एक दर्जन से अधिक टेंट जलकर राख हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छतनाग झूंसी क्षेत्र के सेक्टर 22 में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटों ने देखते ही देखते कई टेंटों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक 15 से अधिक टेंट जलकर नष्ट हो चुके थे।

प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, और इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, क्योंकि टेंट तक पहुंचने का कोई सीधा रास्ता नहीं था। इसके बावजूद, अग्निशमन दल ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया और किसी बड़े हादसे को टाल दिया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी महाकुंभ क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। सेक्टर 2 में दो कारों में आग लगने से अफरातफरी मच गई थी। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई थी और दमकल कर्मियों ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया था।

Share
अगला लेख → दिल्ली की टीम ने बनाई पकड़, कोहली पर होगी सभी की नजरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *