मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ, सेंसेक्स में 227 और निफ्टी में 86 अंकों की बढ़ोतरी

शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ, सेंसेक्स में 227 और निफ्टी में 86 अंकों की बढ़ोतरी

गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए जबकि बाकी की 12 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 35 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में और बाकी की 15 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल भारती एयरटेल के शेयर सबसे ज्यादा 2.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि टाटा मोटर्स के शेयर सबसे ज्यादा 7.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 700 रुपये के भाव से नीचे आकर बंद हुए।

हरे निशान में बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

सेंसेक्स में शामिल बाकी कंपनियों में आज पावरग्रिड के शेयर 2.59 पर्सेंट, बजाज फाइनेंस 2.36 पर्सेंट, नेस्ले इंडिया 2.15 पर्सेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.63 पर्सेंट, एशियन पेंट्स 1.57 पर्सेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.53 पर्सेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.44 पर्सेंट, इंडसइंड बैंक 1.22 पर्सेंट, एचडीएफसी बैंक 0.89 पर्सेंट, आईटीसी 0.74 पर्सेंट, एनटीपीसी 0.59 पर्सेंट, आईसीआईसीआई बैंक 0.53 पर्सेंट, भारतीय स्टेट बैंक 0.46 पर्सेंट, टाटा स्टील 0.27 पर्सेंट, एक्सिस बैंक 0.25 पर्सेंट, मारुति सुजुकी 0.20 पर्सेंट और टीसीएस के शेयर 0.04 पर्सेंट की तेजी के साथ बंद हुए।

गुरुवार को नुकसान के साथ बंद हुए ये शेयर

कल 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद होने के बाद आईटीसी होटल्स के शेयर आज एक बार फिर 4.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा बजाज फिनसर्व 2.12 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.86 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.79 प्रतिशत, जोमैटो 1.66 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.01 प्रतिशत, लार्सन एंड टु्ब्रो 0.85 प्रतिशत, इंफोसिस 0.58 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.20 प्रतिशत, टाइटन 0.14 प्रतिशत और सनफार्मा के शेयर 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Share
अगला लेख → Adani Ports को तीसरी तिमाही में ₹2,520.26 करोड़ का मुनाफा, ज…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *