मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

यौन शोषण के मामले में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने पुलिस के सामने किया सरेंडर

यौन शोषण के मामले में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने पुलिस के सामने किया सरेंडर

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने अपनी आवास पर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। इससे पहले, 17 जनवरी को उनके खिलाफ शहर कोतवाली में चार साल से चल रहे यौन शोषण मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में सांसद राकेश राठौर फरार चल रहे थे। सीतापुर कोर्ट से बेल खारिज होने के बाद उन्होंने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जहां से उन्हें दो सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने का आदेश मिला था।

मीडिया से बातचीत करते हुए राठौर ने कहा कि उच्च न्यायालय ने उन्हें दो हफ्ते का समय दिया था और सभी साक्ष्य कोर्ट के सामने होंगे, जिन पर वह अपनी बात रखेंगे। उन्होंने बीजेपी पर शायराना अंदाज में हमला करते हुए कहा, “चार दिन पहले 90 हजार रुपये से पुतला फूंकने वाले अब हमारी सदस्यता समाप्त करने की बात कर रहे हैं। पहले तो सांसद लिखना सीखें, फिर ऐसी बातें करें।” राठौर ने कोर्ट से न्याय की उम्मीद जताई।

सांसद पर आरोप है कि उन्होंने पीड़िता को शादी का झांसा देकर पिछले चार वर्षों में कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने अपनी शिकायत में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दी थी। 15 जनवरी 2025 को इस मामले में नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज की गई थी।

Share
अगला लेख → आमिर खान का गाना सुनकर मेहमान झूम उठे, वायरल वीडियो

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *