मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

महाकुंभ हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर 49 पहुंची, 24 अज्ञात लोगो की तस्वीर जारी

महाकुंभ हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर 49 पहुंची, 24 अज्ञात लोगो की तस्वीर जारी

प्रयागराज महाकुंभ हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है। प्रशासन ने अब तक 24 अज्ञात मृतकों की तस्वीरें जारी की हैं, जिनकी पहचान नहीं हो पाई है। मौनी अमावस्या के दिन हुए हादसे में पहले 30 लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी, लेकिन अब नए दावों के मुताबिक, यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

प्रशासन का कहना है कि हादसा सिर्फ संगम नोज पर हुआ था, जहां 30 लोगों की मौत हुई। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौनी अमावस्या की सुबह करीब 4 बजे झूंसी के सेक्टर-21 में भी भगदड़ मची थी। चश्मदीदों के अनुसार, इस घटना में 24 और लोगों की जान गई, जिनकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। प्रयागराज पोस्टमार्टम हाउस के बाहर इन अज्ञात मृतकों की तस्वीरें पोस्टर के रूप में चिपकाई गई हैं, ताकि परिजन उन्हें पहचान सकें।

प्रशासन की ओर से आधिकारिक आंकड़े

संगम नोज पर हुई भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि 60 लोग घायल हुए थे। इनमें से 24 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि 36 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही, इस हादसे की न्यायिक जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

जांच कमेटी करेगी स्थल निरीक्षण

महाकुंभ हादसे की जांच के लिए एक विशेष कमेटी गठित की गई है, जिसका नेतृत्व रिटायर्ड जज हर्ष कुमार कर रहे हैं। यह टीम आज प्रयागराज जाकर घटना स्थल का निरीक्षण करेगी और हादसे के कारणों की जांच करेगी।

Share
अगला लेख → पीएम मोदी ने दिल्ली के कई विधानसभा क्षेत्रों के नागरिकों को …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *