मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

टीम इंडिया ने U19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में रखा कदम , अब मुकाबला इस टीम से होगा

टीम इंडिया ने U19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में रखा कदम , अब मुकाबला इस टीम से होगा

महिलाओं के अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप में भारत की महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत ने यह मैच 9 विकेट से जीतकर इंग्लैंड की उम्मीदों को खत्म कर दिया। अब टीम इंडिया का सामना फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 113 रन ही बना सकी। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड की बल्लेबाजी को रोक दिया। वैष्णवी शर्मा और परुणिका सिसोदिया ने 3-3 विकेट चटकाए, जबकि आयुषी शुक्ला को 2 सफलताएं मिलीं। इंग्लैंड के लिए डेविना पेरिन (45 रन) और अबी नॉरग्रोव (30 रन) ही अच्छा प्रदर्शन कर सके।

भारत ने 114 रन का लक्ष्य केवल 15 ओवर में एक विकेट खोकर 117 रन बनाकर हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाजों जी कमलिनी और गोंगाडी त्रीशा ने पहले विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की और टीम को मजबूत शुरुआत दी। कमलिनी ने 56 रन और गोंगाडी ने 35 रन बनाए। भारतीय टीम का फाइनल मुकाबला 2 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से होगा।

Share This
अगला लेख → ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को बड़ा झटका, चैंपियंस ट्रॉफी से बा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
23°C
Light rain
💧 90% 💨 4 km/h
Dehradun