मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, मतदान से पांच दिन पहले 7 विधायकों ने पार्टी छोड़ी

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, मतदान से पांच दिन पहले 7 विधायकों ने पार्टी छोड़ी

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है, जब पार्टी के 7 विधायकों ने अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वाले विधायकों में त्रिलोकपुरी से रोहित महरौलिया, जनकपुरी से राजेश ऋषि, कस्तूरबा नगर से मदनलाल, पालम सीट से भावना गौड़, बिजवासन से बीएस जून, आदर्श नगर से पवन शर्मा और महरौली से नरेश यादव शामिल हैं।

रोहित महरौलिया ने इस्तीफा देते हुए अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा। उन्होंने बताया, “मैंने अन्ना आंदोलन के दौरान अपनी 15 साल पुरानी नौकरी छोड़कर, यह सोचकर पार्टी से जुड़ा था कि शायद आप मेरे समाज को समानता और सामाजिक न्याय दिलाएंगे, जैसा कि आपने कहा था। लेकिन आपने हमारे समाज को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया।”

उन्होंने आगे कहा, “आपने कई बार कहा था कि अगर आप सत्ता में आएंगे तो दलित और वाल्मीकि समाज के लिए काम करेंगे, कर्मचारियों को पक्का करेंगे और ठेकेदारी प्रथा को खत्म करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। मेरे समाज को आपने सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया और कुछ नहीं किया।”

नरेश यादव ने भी अपने इस्तीफे में कहा, “आम आदमी पार्टी का गठन भ्रष्टाचार के खिलाफ था, लेकिन अब मैं यह देख रहा हूं कि पार्टी खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई है। मैंने ईमानदारी से राजनीति करने के लिए पार्टी जॉइन की थी, लेकिन अब पार्टी में ईमानदारी कहीं दिखाई नहीं देती। महरौली क्षेत्र में मैंने हमेशा ईमानदारी से काम किया, लेकिन अब लोग कहते हैं कि पार्टी भ्रष्टाचार में डूब चुकी है और धोखा दे रही है।”

Share
अगला लेख → गाजीपुर में महाकुंभ से लौट रहे 6 यात्रियों की सड़क दुर्घटना …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *