मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

कांग्रेस विधायक ने राज्यपाल के अभिभाषण पर किया तंज, हरिभाऊ बागडे ने दिया सटीक जवाब

कांग्रेस विधायक ने राज्यपाल के अभिभाषण पर किया तंज, हरिभाऊ बागडे ने दिया सटीक जवाब

जयपुर: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने विधानसभा में अपने अभिभाषण के दौरान कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह डोटासरा के एक तंज का जवाब दिया। दरअसल, डोटासरा ने राज्यपाल द्वारा जिलों में बैठकें आयोजित करने पर टिप्पणी की थी, जिस पर राज्यपाल ने स्पष्ट किया कि आदिवासी कल्याण से जुड़ी समिति उनके अधिकार क्षेत्र में आती है और इसे बैठकें करना उनका दायित्व है। उन्होंने कहा कि वह हर जिले का दौरा करेंगे और बैठकें करेंगे।

राज्यपाल बागड़े ने अपने भाषण में सीमावर्ती बाड़मेर जिले के तामलोर गांव के अपने दौरे का उल्लेख किया, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित एक घर देखा। उन्होंने बताया कि घर में पानी की टोंटी खोलते ही 800 किलोमीटर दूर स्थित सरदार सरोवर से पानी आ रहा था।

राज्यपाल ने अपने भाषण में यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के दौरान पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (अब राम जल सेतु) योजना में देरी हुई और जल जीवन मिशन घोटाले के कारण राजस्थान की छवि को नुकसान पहुंचा। उन्होंने बताया कि मौजूदा सरकार में किसी भी परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ है, जबकि कांग्रेस शासन में पेपर लीक के कारण परीक्षाओं में देरी होती थी।

राज्यपाल ने राजस्थान की अर्थव्यवस्था को 350 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य बताया और ‘राइजिंग राजस्थान समिट’ को इसका एक प्रमुख उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि इस समिट में 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश की नींव रखी गई है, जो राज्य के औद्योगिक विकास में मदद करेगा। बागड़े ने उदाहरण के तौर पर ‘वाइब्रेंट गुजरात’ का उल्लेख करते हुए कहा कि उसी तरह ‘राइजिंग राजस्थान’ में भी 32 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

अभिभाषण के दौरान बामनवास से कांग्रेस विधायक इंद्रा मीणा ने समरावता मामले की न्यायिक जांच की मांग की, वहीं एक विधायक ने नीम का थाना को जिला बनाए रखने की मांग को लेकर जैकेट पहना था। अभिभाषण के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Share
अगला लेख → Budget 2024: किसानों से मिडिल क्लास तक, सभी के लिए खुशखबरी, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *