मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

बजट की घोषणा ने स्टॉक मार्केट को निराश किया, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

बजट की घोषणा ने स्टॉक मार्केट को निराश किया, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में वित्तीय वर्ष 2025-26 का केंद्रीय बजट पेश किया। इस बजट में मिडल क्लास पर खास ध्यान दिया गया है और 12 लाख रुपये तक की आय को कर मुक्त कर दिया गया है। हालांकि, शेयर बाजार को इस बजट का रुख निराशाजनक लगा। शनिवार को जब शेयर बाजार बंद हुआ, तो सेंसेक्स में मामूली बढ़त देखने को मिली, जबकि निफ्टी में गिरावट रही। बीएसई सेंसेक्स 5.39 अंक बढ़कर 77,505.96 पर और एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 26.25 अंक घटकर 23,482.15 पर बंद हुआ। बजट भाषण के दौरान मार्केट में अच्छा उछाल आया था, लेकिन सरकार द्वारा उद्योगों के लिए कोई महत्वपूर्ण ऐलान न किए जाने के कारण बाजार ने अचानक नकारात्मक दिशा पकड़ ली और निफ्टी लाल निशान में बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स में मामूली बढ़त रही।

जोमैटो के शेयरों में भारी तेजी शनिवार को सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 16 के शेयरों में वृद्धि देखी गई, जबकि 14 कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई। निफ्टी 50 में भी 50 में से 22 कंपनियों के शेयरों में तेजी रही, जबकि 28 कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई। सेंसेक्स की कंपनियों में जोमैटो के शेयरों में सबसे अधिक 7.17 प्रतिशत की बढ़त देखी गई, जबकि पावरग्रिड के शेयरों में सबसे बड़ी गिरावट 3.71 प्रतिशत रही।

मारुति सुजुकी के शेयरों में जोरदार बढ़त सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में मारुति सुजुकी के शेयरों में 4.98 प्रतिशत, आईटीसी होटल्स में 4.71 प्रतिशत, आईटीसी के शेयरों में 3.33 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2.96 प्रतिशत, एशियन पेंट्स में 2.16 प्रतिशत, टाइटन में 1.81 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक में 1.76 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस में 1.58 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.45 प्रतिशत, एक्सिस बैंक में 1.24 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व में 0.98 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया में 0.50 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक में 0.38 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक में 0.24 प्रतिशत और सनफार्मा के शेयरों में 0.05 प्रतिशत की बढ़त रही।

गिरावट वाले शेयरों की सूची बजट के दिन लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में 3.36 प्रतिशत, एनटीपीसी में 2.04 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट में 2.03 प्रतिशत, एचसीएल टेक में 1.87 प्रतिशत, टेक महिंद्रा में 1.65 प्रतिशत, इंफोसिस में 1.50 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स में 1.47 प्रतिशत, टाटा मोटर्स में 1.38 प्रतिशत, टाटा स्टील में 1.26 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक में 0.91 प्रतिशत, टीसीएस में 0.86 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक में 0.55 प्रतिशत और भारती एयरटेल के शेयरों में 0.26 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

Share
अगला लेख → बजट 2025 में वित्त मंत्री का बयान: यदि आपके पास दो मकान हैं,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *