मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

संगम नोज का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम योगी, घटना से जुड़ी पूरी जानकारी ली

संगम नोज का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम योगी, घटना से जुड़ी पूरी जानकारी ली

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंचे और हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद सीधे संगम नोज पहुंचे, जहां मौनी अमावस्या के दिन अमृत स्नान पर्व के दौरान एक दुखद घटना घटी थी। यहां पहुंचकर मुख्यमंत्री ने महाकुंभ मेला से जुड़े अधिकारियों से घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली और श्रद्धालुओं से भी संवाद किया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने एकजुट होकर महाकुंभ के लिए योगी सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं और सुविधाओं की सराहना की।

मुख्यमंत्री का प्रयागराज पहुंचने पर पहला कदम संगम नोज की ओर था, जहां उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया, जहां मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर्व के दौरान भगदड़ मच गई थी। उन्होंने मेलाधिकारी विजय किरण आनंद और डीआईजी वैभव कृष्ण से पूरी घटना की जानकारी ली। मेलाधिकारी ने उन्हें घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी, जिसमें बताया कि कैसे घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की जानकारी प्राप्त करने के बाद, मुख्यमंत्री ने आगामी बसंत पंचमी अमृत स्नान के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। घटनास्थल का निरीक्षण कर लौटते वक्त, मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद हजारों श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनके हाल-चाल पूछे।

मुख्यमंत्री के पास पहुंचते ही श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ गया और उन्होंने “हर हर महादेव”, “जय श्री राम” और “गंगा मइया की जय” के नारे लगाए। कुछ श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री से मुखातिब होते हुए महाकुंभ में की गई व्यवस्थाओं और सुविधाओं को उत्कृष्ट बताया। उल्लेखनीय है कि मौनी अमावस्या पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में मुख्यमंत्री पहले ही दुख व्यक्त कर चुके थे और उस समय उनका गला रुंध गया था, जो उनके भावुक होने को दर्शाता था।

Share
अगला लेख → Bareilly : दबंग ग्राम प्रधान की वजह से परेशान परिवारों ने प्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *