मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई

UN – प्रधानमंत्री मोदी बोले, हमने 150 देशो की मदद की भारत में कोरोना रिकवरी रेट दुनिया में सबसे बेहतर

UN – प्रधानमंत्री मोदी बोले, हमने 150 देशो की मदद की भारत में कोरोना रिकवरी रेट दुनिया में सबसे बेहतर

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र के सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि हमने कोरोना के दौर में 150 देशों को मदद दी। सार्क कोविड फंड बनाया। हमने सरकार की कोशिशों को जनता के साथ जोड़ा और कोरोना के खिलाफ जंग को जनता का अभियान बना दिया।

भारत ने यूएन के कामों में योगदान दिया है। आज हम 2030 के एजेंडा और स्थायी विकास के लक्ष्यों में अपना योगदान कर रहे हैं। भारत पूरी दुनिया की जनसंख्या के छठवें हिस्से का घर है। हम जानते हैं कि हमारी जिम्मेदारी क्या है। हम जानते हैं कि अगर भारत अपने आर्थिक लक्ष्यों को हासिल करता है तो यह दुनिया के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए भी फायदेमंद रहेगा।

मोदी ने बताया कि विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने के साथ-साथ हम प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी को नहीं भूले हैं। हमने कार्बन उत्सर्जन रोकने में बहुत बड़ा काम किया है। 450 गीगावाट रिन्युएबल एनर्जी प्रोड्यूस करने का लक्ष्य रखा है। सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने के लिए हमने सबसे बड़ा अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि भूकंप हों, तूफान हों, इबोला हो या कोई भी मानव जनित या प्राकृतिक परेशानी हो, भारत ने हमेशा दूसरों की मदद की है।

Share
अगला लेख → राम मंदिर निर्माण को लेकर ट्रस्ट की अहम बैठक आज

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *