मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई

गैंगरेप के फर्जी केस से पति का फ्लैट हड़पने की कोशिश, महिला हुई गिरफ्तार

गैंगरेप के फर्जी केस से पति का फ्लैट हड़पने की कोशिश, महिला हुई गिरफ्तार

गाजियाबाद में एक महिला ने पति का फ्लैट कब्जाने और उसके दोस्तों से पैसे ऐंठने के लिए झूठा गैंगरेप और एसिड अटैक का केस दर्ज कराया था। पुलिस जांच में मामला फर्जी निकला, जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

डीसीपी सिटी राजेश कुमार के मुताबिक, अवंतिका निवासी ज्योति ने 25 फरवरी को कविनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 24 फरवरी की रात उसे कार सवार तीन लोगों ने अगवा कर नशीला इंजेक्शन देकर गैंगरेप किया और केमिकल डालकर जलाया। आरोपियों ने उसे महरौली फाटक के पास फेंक दिया।

पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और मेडिकल रिपोर्ट से पता चला कि महिला की कहानी फर्जी थी। वह खुद गाड़ी में बैठकर गई और कुछ समय बाद वापस लौटी। घटना के समय और उसकी बताई गई जगहों की लोकेशन भी मेल नहीं खाई।

असल में महिला ने पति की संपत्ति हड़पने और उसके दोस्तों से पैसे वसूलने के लिए यह साजिश रची थी। मामले में एक और व्यक्ति की संलिप्तता सामने आई है, जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Share
अगला लेख → चीनी गैंग ने 500 से अधिक लोगों को ठगा, डिजिटल तरीकों से 235 …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *