मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

शादी के तुरंत बाद दुल्हन बनी मां,  दूल्हे ने कहा – “यह बच्चा मेरा नहीं “

शादी के तुरंत बाद दुल्हन बनी मां,  दूल्हे ने कहा – “यह बच्चा मेरा नहीं “

प्रयागराज के करछना तहसील से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यह घटना अब चर्चा का विषय बन चुकी है और दो परिवारों के बीच विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, शादी के अगले ही दिन नई नवेली दुल्हन के मां बनने की खबर से माहौल तनावपूर्ण हो गया। दूल्हे ने इस घटना के बाद दुल्हन को अपनाने से साफ इनकार कर दिया।

शादी के बाद खुशी का माहौल, फिर अचानक बदल गई स्थिति

मिली जानकारी के अनुसार, करछना क्षेत्र के एक गांव में 24 फरवरी को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ एक शादी संपन्न हुई। शादी के बाद अगले दिन दुल्हन की विदाई कर उसे ससुराल लाया गया। घर में जश्न का माहौल था, आस-पड़ोस और रिश्तेदार मुंह दिखाई के लिए पहुंचे। परिवार खुशी में मग्न था, लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई।

26 फरवरी की शाम अचानक दुल्हन को तेज पेट दर्द हुआ, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि वह 9 महीने की गर्भवती है और किसी भी वक्त डिलीवरी हो सकती है। यह सुनकर दूल्हे और उसके परिवार के होश उड़ गए। कुछ ही घंटों बाद, दुल्हन ने एक बेटे को जन्म दिया।

दूल्हे ने किया इनकार, ससुराल पक्ष ने लौटाने की मांग की

जैसे ही अस्पताल से बच्चे के जन्म की खबर आई, दूल्हे ने स्पष्ट कर दिया कि यह बच्चा उसका नहीं है और वह न तो दुल्हन को अपनाएगा और न ही बच्चे को। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया और पंचायत बैठा दी गई।

दूल्हे के पिता ने कहा, “हम इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर सकते। हमें शादी में खर्च हुए पैसे नहीं चाहिए, लेकिन हमने जो सामान दिया है, वह हमें वापस चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो हम कानूनी कार्रवाई करेंगे।”

वहीं, लड़की के परिवार ने भी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी। लड़की की मां का कहना है कि “लड़के वालों ने दहेज लेकर शादी की थी, अब वे हमारी बेटी को अपनाने से इनकार कर रहे हैं। अगर वे उसे साथ नहीं ले जाते, तो हम उन पर मुकदमा दर्ज कराएंगे।”

Share
अगला लेख → रायबरेली में दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *