मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

जिला सहकारी बैंक लखनऊ की नई योजना तैयार, अगले वित्तीय वर्ष के लिए तय किए लक्ष्य

जिला सहकारी बैंक लखनऊ की नई योजना तैयार, अगले वित्तीय वर्ष के लिए तय किए लक्ष्य

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह प्रेक्षा गृह (सभागार) में जिला सहकारी बैंक लि0 लखनऊ की 95वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता मा० सभापति वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने की। इस मौके पर उत्तर प्रदेश शासन के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक लि0 लखनऊ के सभापति जितेन्द्र बहादुर सिंह, पूर्व अध्यक्ष यूपीसीएलडीएफ वीरेन्द्र कुमार तिवारी, विधायक बीकेटी योगेश शुक्ला, विधायक मोहनलालगंज अमरेश रावत सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बैठक में बैंक की उपलब्धियों पर चर्चा

बैठक में बैंक के उप सभापति महेन्द्र कुमार, संचालकगण विनय प्रताप सिंह, राजेश बाबू मिश्रा, दिनेश प्रताप सिंह, पंकज कुमार गुप्ता, जयप्रकाश पटेल, देशपाल सिंह, जयवीर सिंह चौहान, कनकलता सिंह, वरुण प्रताप सिंह, बृजेन्द्र कुमार वर्मा, सरोज देवी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में मा० सभापति वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बैंक की प्रगति पर चर्चा करते हुए बताया कि जिला सहकारी बैंक लि0 लखनऊ अपनी 20 शाखाओं के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध करा रहा है। बैंक की विभिन्न शाखाओं से जुड़ी 82 प्राथमिक कृषि ऋण समितियाँ किसानों को फसली ऋण, उर्वरक एवं कृषि निवेशों की आपूर्ति कर रही हैं। साथ ही, 8 वेतनभोगी समितियों के माध्यम से कर्मचारियों को ऋण सुविधाएँ भी प्रदान की जा रही हैं।

वित्तीय वर्ष 2023-24 में बैंक का प्रदर्शन

  • इस वित्तीय वर्ष में बैंक को ₹41.26 लाख का लाभ हुआ।
  • बैंक की अंशपूँजी ₹8.45 करोड़ और निक्षेप राशि ₹331.92 करोड़ तक पहुँच गई।
  • बैंक की सभी 20 शाखाएँ लाभ में हैं, जो इसकी मजबूत वित्तीय स्थिति को दर्शाती हैं।

सहकारिता क्षेत्र में सुधार और नई योजनाएँ

बैठक में मुख्य अतिथि जेपीएस राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को साकार करने के लिए 6 जुलाई 2021 को सहकारिता मंत्रालय का गठन किया गया था। गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में 54 प्रमुख योजनाएँ और पहल लागू की गई हैं, जिससे सहकारी क्षेत्र को मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में उत्तर प्रदेश के सभी 50 जिला सहकारी बैंक लाभ की स्थिति में पहुँचने की उम्मीद है।

बी-पैक्स योजना से किसानों को लाभ

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि बी-पैक्स समितियों को ₹10 लाख तक की ब्याज मुक्त ऋण सुविधा देने का निर्णय उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया है, जिससे किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सहकारिता मंत्री की इस पहल की सराहना की और बताया कि उत्तर प्रदेश ने सदस्यता वृद्धि में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार

पूर्व अध्यक्ष यूपीसीएलडीएफ वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि जिला सहकारी बैंक लखनऊ गाँव-गाँव तक बैंकिंग सेवाएँ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। न्यूनतम ब्याज दर पर किसानों को ऋण प्रदान किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

बैठक का समापन

बैठक के समापन पर उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक लि0 लखनऊ के सभापति जितेन्द्र बहादुर सिंह ने सभी अतिथियों, किसानों और बैंक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और बैठक की सफलता की घोषणा की।

Share
अगला लेख → अयोध्या के राम मंदिर पर आतंकी साया , ATS के हत्थे चढ़ा संदिग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *