मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

अयोध्या के राम मंदिर पर आतंकी साया , ATS के हत्थे चढ़ा संदिग्ध आतंकी

अयोध्या के राम मंदिर पर आतंकी साया , ATS के हत्थे चढ़ा संदिग्ध आतंकी

गुजरात और हरियाणा एटीएस की संयुक्त टीम ने राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश का पर्दाफाश किया है। एक संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी के बाद इस खुलासे से उत्तर प्रदेश, गुजरात और हरियाणा में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

गिरफ्तारी कैसे हुई?
गुजरात एटीएस को खुफिया इनपुट मिला था कि फरीदाबाद में एक संदिग्ध व्यक्ति किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना के आधार पर गुजरात एटीएस और हरियाणा एसटीएफ (पलवल यूनिट) ने संयुक्त अभियान चलाया और रविवार को संदिग्ध को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अब्दुल रहमान के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के अयोध्या (पूर्व में फैजाबाद) जिले का रहने वाला है।

गिरफ्तारी के बाद क्या मिला?
पकड़े गए संदिग्ध अब्दुल रहमान की निशानदेही पर सुरक्षा एजेंसियों ने दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए, जो उसने फरीदाबाद के एक खंडहर में छिपा रखे थे। इसके अलावा, आरोपी के पास से देश के बड़े धार्मिक स्थलों से जुड़ी कई संदिग्ध वीडियो फाइलें भी मिली हैं। गुजरात एटीएस ने अब्दुल रहमान की तस्वीर भी जारी कर दी है।

आईएसआई से मिला था समर्थन
जांच में सामने आया है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने अब्दुल रहमान को राम मंदिर पर हमले के लिए प्रशिक्षण दिया था। आईएसआई के हैंडलर ने उसे दो ग्रेनेड मुहैया कराए थे, जिन्हें लेकर वह अयोध्या जाने की फिराक में था।

अब्दुल रहमान कौन है?

  • आरोपी अब्दुल रहमान पेशे से मांस बेचने का काम करता था
  • सुरक्षा एजेंसियों की जानकारी के मुताबिक, वह अयोध्या के मिल्कीपुर का रहने वाला है
  • फरीदाबाद के पाली इलाके में “शंकर” नाम से छिपकर रह रहा था।
  • वह जिस ट्यूबवेल के कोठरे में रह रहा था, उसके मालिक की हाल ही में मौत हो चुकी थी।
  • वह कुछ जमातों के संपर्क में था, जिससे उसकी संदिग्ध गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर पड़ी।

सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता
गुजरात एटीएस की यह कार्रवाई देश की सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। एनआईए और गुजरात एटीएस ने संयुक्त रूप से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। आरोपी को हिरासत में लेकर गुजरात ले जाया गया है, जहां उससे पूछताछ जारी है।

इस गिरफ्तारी के बाद अयोध्या, गुजरात और हरियाणा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अब्दुल रहमान के अन्य साथियों और संभावित आतंकियों की तलाश में जुट गई हैं।

Share
अगला लेख → थिएटर के बाद अब OTT पर धमाल मचाएंगे अजित कुमार, सैफ अली खान …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *