मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

दिल्ली-NCR में ठंड बढ़ी, बिहार में 3 दिन बाद बिगड़ेगा मौसम! जानें 10 राज्यों की स्थिति

दिल्ली-NCR में ठंड बढ़ी, बिहार में 3 दिन बाद बिगड़ेगा मौसम! जानें 10 राज्यों की स्थिति

    दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाओं के चलते एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी तेज हवाएं चल सकती हैं और आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। तापमान में गिरावट आने से लोगों को ठंड का एहसास हुआ। बीते कुछ दिनों से गर्मी जैसा मौसम बना हुआ था, जिससे लोगों ने अपने गर्म कपड़े समेट दिए थे, लेकिन पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

    हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में जारी बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और अन्य मैदानी इलाकों में महसूस किया जा रहा है। मंगलवार से ठंडी हवाएं बह रही हैं, जिनकी रफ्तार 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा तक है, जिससे शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह स्थिति शुक्रवार, 7 मार्च तक बनी रह सकती है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। बुधवार को दिल्ली-एनसीआर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

    बिहार में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की आशंका

    मौसम विभाग के अनुसार, 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से 9 और 10 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। इसके अलावा, 10 मार्च को उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

    बिहार में भी मौसम बदलने वाला है, जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 8 मार्च को यहां तेज हवाओं के साथ आंधी, बिजली गिरने और बारिश की संभावना जताई गई है। हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। वहीं, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 7 और 8 मार्च को आंधी और बिजली गिरने की आशंका है।

    मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश हुई, जिसका असर अब दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में दिख रहा है। मंगलवार रात से ही इन इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। अगले दो दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि, अधिकतम तापमान में अगले दो दिनों में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

    Share
    अगला लेख → बसपा में बड़ा फेरबदल, मायावती ने भाई आनंद कुमार को नेशनल कोऑ…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *