मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

भारत से मिली हार के बाद स्टीव स्मिथ ने संन्यास की घोषणा की, अब खेलेंगे सिर्फ इस फॉर्मेट में

भारत से मिली हार के बाद स्टीव स्मिथ ने संन्यास की घोषणा की, अब खेलेंगे सिर्फ इस फॉर्मेट में

      चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ 4 विकेट से हार के साथ ऑस्ट्रेलिया का सफर समाप्त हो गया। इस हार के बाद टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। हालांकि, वह टेस्ट और टी20 फॉर्मेट में खेलना जारी रखेंगे। स्मिथ ने करीब 15 वर्षों तक ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम का हिस्सा रहते हुए कई अहम मुकाबलों में टीम का नेतृत्व भी किया। इस टूर्नामेंट में भी पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में कप्तानी की जिम्मेदारी उन्हीं को सौंपी गई थी।

      35 वर्षीय स्टीव स्मिथ ने सेमीफाइनल में हार के बाद अपने संन्यास के फैसले की जानकारी टीम के साथियों को दी। उन्होंने कहा, “यह एक अविश्वसनीय सफर रहा और मैंने हर पल का आनंद लिया। कई शानदार यादें और उपलब्धियां इस यात्रा का हिस्सा रही हैं। दो वनडे वर्ल्ड कप जीतना मेरे करियर की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक है। अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी का समय आ गया है, इसलिए मुझे लगता है कि यह सही समय है संन्यास लेने का।”

      स्मिथ ने आगे कहा कि उनकी प्राथमिकता अब टेस्ट क्रिकेट होगी। उन्होंने कहा, “मैं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, वेस्टइंडीज दौरे और फिर इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज को लेकर बेहद उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट में अभी भी मेरे पास देने के लिए बहुत कुछ है।”

      स्टीव स्मिथ ने साल 2010 में वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया था और अपने करियर में कुल 170 वनडे मैच खेले। उन्होंने 43.28 की औसत से 5800 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 35 अर्धशतक शामिल रहे। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में सबसे अधिक मैच खेलने वाले 16वें और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 12वें खिलाड़ी बने। भारत के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा, उन्होंने 30 वनडे मुकाबलों में 53.19 की औसत से 1383 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं।

      Share
      अगला लेख → औरंगजेब विवाद के चलते सपा विधायक अबु आज़मी को बजट सत्र तक वि…

      टिप्पणी करें

      Your email address will not be published. Required fields are marked *