मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम

औरंगजेब विवाद के चलते सपा विधायक अबु आज़मी को बजट सत्र तक विधानसभा से निलंबित किया गया

औरंगजेब विवाद के चलते सपा विधायक अबु आज़मी को बजट सत्र तक विधानसभा से निलंबित किया गया

    महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों मुगल शासक औरंगजेब को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के विधायक अबु असीम आजमी के एक बयान ने सियासी हलचल मचा दी, जिसके चलते उन्हें मौजूदा बजट सत्र की समाप्ति तक विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, अबु आजमी ने हाल ही में औरंगजेब के समर्थन में बयान दिया था, जिसके बाद उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। इतना ही नहीं, उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए अबु आजमी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की अपील की थी।

    पीटीआई से मिली खबर के अनुसार, महाराष्ट्र विधानसभा ने सपा विधायक अबु असीम आजमी को मौजूदा बजट सत्र की समाप्ति तक निलंबित कर दिया है। गौरतलब है कि अबु आजमी समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हैं और मुंबई की मानखुर्द-शिवाजी नगर सीट से विधायक हैं।

    इस निलंबन के बाद सपा विधायक रईस शेख विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इस पूरे मामले में कानूनी सलाह लेंगे और विधानसभा के नियमों का अध्ययन करने के बाद मीडिया के सामने अपना पक्ष रखेंगे।

    Share
    अगला लेख → पवन सिंह ने बिहार चुनाव में उतरने का किया ऐलान, बीजेपी को ले…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *