मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

पवन सिंह ने बिहार चुनाव में उतरने का किया ऐलान, बीजेपी को लेकर बोले ये बड़ी बात

पवन सिंह ने बिहार चुनाव में उतरने का किया ऐलान, बीजेपी को लेकर बोले ये बड़ी बात

    भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने काराकाट सीट से अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब, जब इस साल अक्टूबर-नवंबर में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं, तो पवन सिंह के फिर से चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर है।

    सूत्रों के मुताबिक, इस बार पवन सिंह ने विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। हालांकि, वह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, इस पर अभी तक उन्होंने कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है। लोकसभा चुनाव में हार के बाद, अब वह विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक ताकत साबित करना चाहते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वह शाहाबाद क्षेत्र की किसी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

    बीजेपी में शामिल होने की संभावनाओं पर पूछे गए सवाल पर पवन सिंह ने कहा कि आने वाला समय ही बताएगा कि वह किस दल से चुनाव लड़ेंगे। पिछली बार उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। अब उनके दोबारा चुनावी दंगल में कूदने की खबर से बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है और राजनीतिक दलों के नेताओं की बयानबाजी शुरू हो गई है।

    बीजेपी विधायक हरि भूषण ठाकुर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर पवन सिंह पार्टी में आते हैं, तो उनका स्वागत किया जाएगा। उनके स्टारडम का फायदा निश्चित रूप से मिलेगा, लेकिन इस बारे में अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान करेगा। वहीं, कांग्रेस विधायक राजेश राम ने कहा कि किसी के आने या न आने से कोई खास फर्क नहीं पड़ता, लेकिन पवन सिंह को यह जरूर सोचना चाहिए कि जब वह चुनाव लड़ रहे थे, तो उन्हें हराने के लिए कौन लोग साजिश कर रहे थे।

    आरजेडी विधायक मुकेश कुमार यादव ने कहा कि इससे कोई अंतर नहीं पड़ता, क्योंकि जनता पूरी तरह से तेजस्वी यादव के साथ है। इस बीच, जेडीयू नेता और मंत्री श्रवण कुमार ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि इस बारे में बीजेपी से ही पूछा जाना चाहिए।

    बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिलीप जायसवाल ने कहा कि जो भी पार्टी की विचारधारा और नीतियों का समर्थन करेगा, उसका स्वागत है। बीजेपी एक विचारधारा आधारित पार्टी है, और जो इस विचारधारा को आत्मसात करेगा, उस पर पार्टी जरूर विचार करेगी। फिलहाल, इस पर अधिक टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी।

    अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पवन सिंह किस दल से चुनावी मैदान में उतरते हैं और क्या वह इस बार जीत दर्ज कर पाते हैं या नहीं।

    Share
    अगला लेख → चित्रकूट सड़क हादसा , डंपर की टक्कर से चार महिलाओं की मौत, क…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *