मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

टीवी रिमोट को लेकर हुई बहस ने ले ली पत्नी की जान, 6 महीने पहले की थी लव मैरिज

टीवी रिमोट को लेकर हुई बहस ने ले ली पत्नी की जान, 6 महीने पहले की थी लव मैरिज

    तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दंपति के बीच देर रात टीवी रिमोट को लेकर तीखी बहस हुई। इस घटना के बाद गुस्साई पत्नी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

    गोवा में हुई थी लव मैरिज
    पुलिस के अनुसार, यह महिला एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी, जो अपने पति के कथित उत्पीड़न से परेशान थी। पुलिस ने बताया कि इस दंपति ने छह महीने पहले गोवा में लव मैरिज की थी, और यह शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी।

    मृतक महिला की मां ने लगाए गंभीर आरोप
    महिला की मां ने पुलिस में शिकायत करते हुए अपने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनका दामाद उनकी बेटी पर दबाव डाल रहा था ताकि उसके नाम पर पंजीकृत मकान का स्वामित्व उसके नाम करवाया जा सके। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि उत्पीड़न से तंग आकर ही उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली।

    टीवी रिमोट को लेकर हुई थी बहस
    पुलिस के मुताबिक, महिला और उसका पति दोनों एक ही सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते थे और पिछले दो सालों से एक-दूसरे को जानते थे। जानकारी के अनुसार, रविवार की रात को टीवी रिमोट को लेकर दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद पति घर से बाहर चला गया।

    महिला ने खुद को लगाई फांसी
    रायदुर्गम पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अगली सुबह जब पति घर लौटा तो उसने अपनी पत्नी को मृत पाया। पत्नी ने अपने कमरे में फांसी लगा ली थी। वहीं, महिला के परिवार वालों ने मीडिया को बताया कि उसके पति उसे अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान कर रहे थे, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।

    Share
    अगला लेख → खान-पान में लापरवाही से हो सकती हैं गंभीर बीमारियाँ, ऐसे करे…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *