मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

दिल दहला देने वाली घटना , तेज रफ्तार कार ट्रॉले से भिड़ी, 6 लोगों ने दम तोड़ा

दिल दहला देने वाली घटना , तेज रफ्तार कार ट्रॉले से भिड़ी, 6 लोगों ने दम तोड़ा

राजस्थान के आबू रोड क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। गुरुवार तड़के हुए इस भयानक दुर्घटना में छह लोगों की जान चली गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, यह हादसा तेज रफ्तार कार के ट्रॉले से टकराने के कारण हुआ, जिसमें आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने इस हादसे की पूरी जानकारी साझा की है। अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना सिरोही जिले के किवरली गांव के पास रात करीब तीन बजे हुई, जब एक तेज गति से आ रही कार सीधे ट्रॉले में जा घुसी। माउंट आबू के क्षेत्राधिकारी ने बताया कि कार में सवार सभी लोग जालोर जिले के एक गांव के निवासी थे और अहमदाबाद से वापस लौट रहे थे।

मौके पर चार की मौत

हादसे की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कार में सवार चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक घायल महिला का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों की पहचान नारायण प्रजापत, उनकी पत्नी पोशी देवी, बेटे दुष्यंत, चालक कालूराम, उसके बेटे यशराम और जयदीप के रूप में की है।

Share
अगला लेख → हर्षिल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किय…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *