मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

IND vs NZ: क्या बड़े मुकाबलों में भारत की कमजोर कड़ी बना है न्यूजीलैंड? देखें नॉकआउट मैचों का इतिहास

IND vs NZ: क्या बड़े मुकाबलों में भारत की कमजोर कड़ी बना है न्यूजीलैंड? देखें नॉकआउट मैचों का इतिहास

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगी।

भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 50 रनों से मात दी। भारतीय टीम को इस खिताबी मुकाबले में मजबूत दावेदार माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने अब तक अपने सभी मैच दुबई में खेले हैं। हालांकि, आईसीसी नॉकआउट मुकाबलों में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड कमजोर रहा है।

अब तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी नॉकआउट में 5 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से भारत को सिर्फ एक बार जीत मिली है। साल 2000 (चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल), 2019 (वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल), 2021 (वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल) में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था, जबकि 2023 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत ने पहली बार कीवी टीम को नॉकआउट में मात दी थी।

भारत 5वीं बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा है, जिसमें 2000 में न्यूजीलैंड से हार, 2002 में संयुक्त विजेता, 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ जीत और 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ हार शामिल हैं। अब देखना होगा कि टीम इंडिया इस बार खिताब अपने नाम कर पाती है या नहीं

Share
अगला लेख → भारत ने रूस से किया 112.5 अरब यूरो के कच्चे तेल का आयात, युद…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *