मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही

लखनऊ: DM ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित RTO ऑफिस में मारा छापा, दलालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

लखनऊ: DM ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित RTO ऑफिस में मारा छापा, दलालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित RTO कार्यालय में दलालों की बढ़ती गतिविधियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिलाधिकारी विशाख जी ने शुक्रवार को अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के बाहर सक्रिय दलालों पर सख्त कार्रवाई की और आसपास के कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स और दुकानों की भी जांच की।

बिना लाइसेंस के चल रहे जनसेवा केंद्रों पर हुई कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में बिना लाइसेंस के कई जनसेवा केंद्र संचालित हो रहे हैं। इस पर उन्होंने इन केंद्रों को तुरंत बंद करने और पूरे कॉम्प्लेक्स को सील करने के निर्देश दिए।

RTO कार्यालय में दलालों की सक्रियता पर जताई नाराजगी

पिछले कुछ समय से लाइसेंस और अन्य कार्यों के लिए आने वाले लोगों से दलालों द्वारा अवैध रूप से पैसे वसूलने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर जिलाधिकारी ने RTO अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वे दलालों पर सख्ती से लगाम लगाएं और सुनिश्चित करें कि आम जनता को बिना किसी बाधा के सरकारी सेवाएँ मिलें।

भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

जिलाधिकारी विशाख जी ने साफ कहा कि RTO कार्यालय में भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म करने के लिए आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण किए जाते रहेंगे। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आम जनता को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और जनता की सहूलियत सुनिश्चित करने के लिए यह कड़ा कदम उठाया गया है, और आगे भी प्रशासन इस तरह की सख्ती जारी रखेगा।

Share
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → CM योगी ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत को श्रद्धांजलि दी, प्रतिमा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *