मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई

MP के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में बढ़ी ठंड, भोपाल में तापमान गिरकर 9.8 डिग्री पर पहुंचा

MP के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में बढ़ी ठंड, भोपाल में तापमान गिरकर 9.8 डिग्री पर पहुंचा

मध्य प्रदेश में ठंड की विदाई मानी जा रही थी, लेकिन शुक्रवार सुबह अचानक पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरने के कारण ठंड फिर से बढ़ गई। प्रदेश के कम से कम एक दर्जन इलाकों में तापमान में अप्रत्याशित गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को एक बार फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़े।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया ठंड बढ़ने का कारण

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के भोपाल केंद्र के मौसम वैज्ञानिक वी.एस. यादव ने बताया कि यह बदलाव असामान्य है। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी के कारण उत्तरी हवाएं मध्य प्रदेश तक पहुंच रही हैं, जिससे ठंड का असर देखने को मिल रहा है।

कहाँ कितना गिरा तापमान?

 पचमढ़ी (नर्मदापुरम) और नौगांव (छतरपुर) – 8.0°C
मंडला (बालाघाट) – 8.3°C
मलाजखंड – 8.5°C
भोपाल – 9.8°C (गुरुवार) | 10.5°C (शुक्रवार)
जबलपुर और राजगढ़ – 9.4°C

भोपाल में 13 साल बाद मार्च में इतना कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 9 मार्च से पश्चिमी हिमालय में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसका असर दो दिनों बाद मध्य प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। हालांकि, बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है।

ठंड का असर कब तक रहेगा?

शनिवार से प्रदेश में पश्चिमी और पूर्वी हवाएँ चलने लगेंगी, जिससे तापमान बढ़ना शुरू होगा।हली के बाद गर्मी तेज होगी और लू चलने की स्थिति भी बन सकती है। अगले तीन दिनों में ठंड का असर कम हो जाएगा और गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा।मध्य प्रदेश में मार्च में इस तरह की ठंड असामान्य है, लेकिन जल्द ही गर्मी फिर से अपनी पकड़ बना लेगी।

Share
अगला लेख → MUDA केस में सीएम सिद्धरामैया की पत्नी को राहत, हाई कोर्ट ने…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *