मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल

धार्मिक पहचान छिपाकर महिला से शादी करने पर गुफरान, अशरफ और याकूब के खिलाफ FIR दर्ज

धार्मिक पहचान छिपाकर महिला से शादी करने पर गुफरान, अशरफ और याकूब के खिलाफ FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पहचान छिपाकर शादी करने और धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का एक और मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को इस घटना की जानकारी दी। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने गुफरान अहमद सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

महिला ने आरोप लगाया कि गुफरान अहमद ने खुद को जय प्रकाश बताकर उससे दोस्ती की और फिर शादी कर ली। यह दोस्ती फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुई थी। जय प्रकाश के रूप में उसने पहले महिला का विश्वास जीता और फिर उसकी मुलाकात अशरफ और याकूब से कराई।

शिकायत के अनुसार, 2 मार्च को देवरिया जिले के सलेमपुर स्थित एक मंदिर में शादी करने के बाद गुफरान ने अपनी असली पहचान उजागर की और महिला पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगा। महिला का आरोप है कि गुफरान ने उसे धमकी दी कि अगर उसने धर्म परिवर्तन नहीं किया तो वह उनके निजी वीडियो सार्वजनिक कर देगा।

पुलिस ने बताया कि उभांव थाना क्षेत्र में दर्ज की गई एफआईआर में भारतीय दंड संहिता की धारा 64 (बलात्कार), 61 (2) (आपराधिक साजिश), 304 (2) (छीनना), 318 (4) (धोखाधड़ी) और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि गुफरान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Share
अगला लेख → तांत्रिक के बहकावे में आकर 5 साल के मासूम की बलि दी, शव को घ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *