मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

तांत्रिक के बहकावे में आकर 5 साल के मासूम की बलि दी, शव को घर में दफनाया , पति-पत्नी गिरफ्तार

तांत्रिक के बहकावे में आकर 5 साल के मासूम की बलि दी, शव को घर में दफनाया , पति-पत्नी गिरफ्तार

पणजी: गोवा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दंपति ने तांत्रिक के बहकावे में आकर पांच साल की बच्ची की हत्या कर दी और शव को अपने घर के पीछे दफना दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बाबासाहेब अलार (52) और उसकी पत्नी पूजा (45) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि संतान की चाह में उन्होंने काले जादू करने वाले एक तांत्रिक की सलाह मानी थी। तांत्रिक ने उन्हें बताया था कि किसी मासूम की बलि देने से उनकी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

कैसे हुआ मामले का खुलासा?

बुधवार को बच्ची के लापता होने की शिकायत उसके माता-पिता ने पुलिस में दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें बच्ची को आरोपियों के घर जाते हुए देखा गया, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। शक के आधार पर पुलिस ने जब दंपति से पूछताछ की, तो उन्होंने पहले तो टालमटोल किया, लेकिन कड़ी पूछताछ के बाद सच उगल दिया।

उन्होंने पुलिस को बताया कि तांत्रिक की सलाह पर ही उन्होंने बच्ची की हत्या कर उसके शव को अपने घर के परिसर में दफना दिया था। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए और आरोपियों के खिलाफ हत्या और सबूत नष्ट करने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, इस पूरे मामले में आगे की जांच जारी है।

Share
अगला लेख → IIFA में दिखा नज़ारा: 18 साल बाद हसीना ने अपने Ex को लगाया ग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *