मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

तनोट माता मंदिर में वसुंधरा राजे ने शत्रु विनाशक यज्ञ किया, बीएसएफ जवानों के साथ जन्मदिन मनाया

तनोट माता मंदिर में वसुंधरा राजे ने शत्रु विनाशक यज्ञ किया, बीएसएफ जवानों के साथ जन्मदिन मनाया

    राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को अपना जन्मदिन भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों के साथ मनाया। उन्होंने जैसलमेर के प्रसिद्ध तनोट माता मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सैनिकों की सुरक्षा व देश की रक्षा के लिए शत्रु विनाशक यज्ञ का आयोजन करवाया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की भी प्रार्थना की। उनके साथ जैसलमेर के विधायक छोटू सिंह भाटी और पोकरण के विधायक प्रताप पुरी महाराज भी मौजूद रहे।

    इस अवसर पर राजे ने कहा, “मातेश्वरी तनोट राय के आशीर्वाद से कमल खिलता रहे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का जनाधार बढ़ता रहे और मेरी मां राजमाता द्वारा शुरू की गई विचारधारा की ज्योति और अधिक प्रज्वलित हो।” उनके अचानक तनोट पहुंचने की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में वहां एकत्रित होकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे।

    कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए राजे ने 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्धों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने इन युद्धों के दौरान तनोट माता मंदिर पर हमला करने का प्रयास किया था, लेकिन दोनों बार उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा।

    प्रदेशभर में मनाया गया जन्मदिन

    राजस्थान के विभिन्न जिलों में भी वसुंधरा राजे का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह गायों को चारा खिलाया, अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए, सुंदरकांड का पाठ करवाया और महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी वसुंधरा राजे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

    Share This
    अगला लेख → दिल्ली में सांड के हमले से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर रू…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    बाज़ार
    सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
    निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
    मौसम
    23°C
    Patchy rain nearby
    💧 92% 💨 4 km/h
    Dehradun