मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

मध्यप्रदेश के सीधी में बस-ट्रक की जबरदस्त टक्कर, 8 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 13 घायल

मध्यप्रदेश के सीधी में बस-ट्रक की जबरदस्त टक्कर, 8 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 13 घायल

    मध्यप्रदेश के सीधी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-39 पर उपनी गांव में बीती रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में मिनी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल सीधी और संजय गांधी हॉस्पिटल रीवा में भर्ती कराया गया है।

    रात 2:30 बजे हुआ हादसा

    यह दर्दनाक घटना रात करीब 2:30 बजे हुई, जब एक मिनी बस बच्चों के मुंडन संस्कार के लिए मैहर जा रही थी। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में साहू परिवार, देवरी और पंडरिया बहरी के लोग शामिल थे। मृतकों में 5 महिलाएं औ 3 पुरुष शामिल हैं।

    मिनी बस में कुल 21 यात्री सवार थे, जिनमें से 8 की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज सीधी जिला अस्पताल में जारी है।

    प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

    स्थानीय प्रशासन ने हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना की प्रमुख वजह बताया जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के अन्य कारणों की भी जांच कर रही है।

    इस हृदयविदारक सड़क हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।

    Share
    अगला लेख → बस्ती में दर्दनाक हादसा: कंटेनर और कार की टक्कर से 5 की जान …

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *