मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

बस्ती में दर्दनाक हादसा: कंटेनर और कार की टक्कर से 5 की जान गई, 3 की हालत नाजुक

बस्ती में दर्दनाक हादसा: कंटेनर और कार की टक्कर से 5 की जान गई, 3 की हालत नाजुक

    उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर गोटवा के पास हुई, जब एक कंटेनर और लग्जरी कार में जोरदार टक्कर हो गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र में एक कंटेनर अचानक अपनी लेन बदलने लगा, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार उससे भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए।

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि तीन घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया।

    मृतकों में से केवल एक व्यक्ति की पहचान अब तक हो पाई है, जो कार चालक था। उसका नाम प्रेम था और वह गोरखपुर के तरकुलही जसोपुर का निवासी था। जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग गुजरात से बिहार और गोरखपुर की ओर जा रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

    Share
    अगला लेख → भूपेश बघेल के बेटे पर ईडी की जांच तेज, छत्तीसगढ़ में कई जगहो…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *