मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

लोकसभा में सपा का जोरदार विरोध, सीतापुर पत्रकार हत्या मामले की सीबीआई जांच की मांग

लोकसभा में सपा का जोरदार विरोध, सीतापुर पत्रकार हत्या मामले की सीबीआई जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी की हत्या का मामला संसद तक पहुंच गया है। बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन धौरहरा से सांसद आनंद भदौरिया ने लोकसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख रुपये के मुआवजे और उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

सांसद भदौरिया ने उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिनदहाड़े हुई इस हत्या से प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद होने का संकेत मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि जांच निष्पक्ष होनी चाहिए और किसी निर्दोष को फंसाया न जाए।

गौरतलब है कि 8 मार्च को हेमपुर रेलवे ओवर ब्रिज पर अज्ञात बदमाशों ने राघवेंद्र वाजपेयी को गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार का कहना है कि उन्हें एक फोन कॉल आई थी, जिसके बाद वे घर से निकले और उसी फ्लाईओवर पर उनकी हत्या कर दी गई। मौके पर उनकी बाइक खड़ी मिली और कुछ दूरी पर उनका शव पड़ा था।

इस हत्याकांड को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए इसे जंगलराज बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जब लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर खुलेआम गोलियां चलाई जा रही हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की क्या उम्मीद की जा सकती है? वहीं, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Share
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → महाराष्ट्र बजट 2025: अजित पवार का बड़ा ऐलान, राज्य में मिलें…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *