मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

भारत को ट्रॉफी जीतने पर बड़ी रकम, पाकिस्तान-बांग्लादेश को भी मिला हिस्सा

भारत को ट्रॉफी जीतने पर बड़ी रकम, पाकिस्तान-बांग्लादेश को भी मिला हिस्सा

भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। यह तीसरी बार है जब टीम इंडिया ने यह टूर्नामेंट जीता है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल में भारत को 252 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने 6 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

इस खिताबी जीत के साथ भारत को 2.24 मिलियन यूएस डॉलर (करीब 19.45 करोड़ रुपये) की इनामी राशि मिली, जबकि उपविजेता न्यूजीलैंड को 9.72 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया गया।

टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमों को भी 4.86 करोड़ रुपये मिले। वहीं, नॉकआउट चरण तक न पहुंचने वाली टीमों को भी प्राइज मनी दी गई।

टीमों को मिली इनामी राशि:

  • विजेता (भारत) – 19.45 करोड़ रुपये
  • उपविजेता (न्यूजीलैंड) – 9.72 करोड़ रुपये
  • सेमीफाइनल में हारने वाली टीमें (ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका) – प्रत्येक को 4.86 करोड़ रुपये
  • 5वें और 6वें स्थान पर (अफगानिस्तान, बांग्लादेश) – प्रत्येक को 3.04 करोड़ रुपये
  • 7वें और 8वें स्थान पर (पाकिस्तान, इंग्लैंड) – प्रत्येक को 1.21 करोड़ रुपये

इसके अलावा, टूर्नामेंट में हर जीत पर 29.5 लाख रुपये का इनाम मिला। सभी टीमों को कम से कम 1.08 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली। ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए कुल 59.9 करोड़ रुपये का प्राइज पूल निर्धारित किया था।

Share
अगला लेख → रवींद्र जडेजा ने तोड़ी चुप्पी, संन्यास की अटकलों के बीच शेयर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *