मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

रवींद्र जडेजा ने तोड़ी चुप्पी, संन्यास की अटकलों के बीच शेयर किया खास पोस्ट

रवींद्र जडेजा ने तोड़ी चुप्पी, संन्यास की अटकलों के बीच शेयर किया खास पोस्ट

    09 मार्च को दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इसके बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ियों के संन्यास की खबरें आने लगीं। हालांकि, रोहित शर्मा ने फाइनल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया कि वह अभी संन्यास नहीं ले रहे हैं। वहीं, रवींद्र जडेजा के रिटायरमेंट को लेकर अटकलें बनी रहीं।

    अब जडेजा ने खुद इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने फैंस से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने लिखा, “कृपया किसी भी तरह की अनावश्यक अफवाहें न फैलाएं, धन्यवाद।”

    फाइनल में जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने गेंदबाजी में 30 रन देकर 1 विकेट लिया और 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 6 गेंदों में 9 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने विनिंग शॉट भी लगाया। जडेजा भारत के लिए अब तक 80 टेस्ट, 204 वनडे और 74 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्होंने टी20 क्रिकेट से संन्यास लिया था।

    फाइनल के बाद जडेजा ने कहा कि उनका बैटिंग क्रम ऐसा है जहां या तो वे हीरो बनते हैं या फिर जीरो। उन्होंने केएल राहुल और हार्दिक पांड्या की पार्टनरशिप को मैच का अहम मोड़ बताया। उनके मुताबिक, शुरुआती पारी में विकेट आसान नहीं था, लेकिन टीम ने संयम दिखाया। जडेजा ने कहा कि भारत के लिए खेलना और चैंपियंस ट्रॉफी जीतना गर्व की बात है। उन्होंने खुद को भाग्यशाली बताया कि वह फिट रहे और 2024 में टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत में योगदान दे सके।

    Share
    अगला लेख → गडकरी ने टैक्स घटाने की मांग पर लगाई रोक, जानें उन्होंने ऐसा…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *