मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

तेजस्वी सूर्या ने शादी के रिसेप्शन में मेहमानों को दो खास तोहफे लाने से रोका, जानिए कारण

तेजस्वी सूर्या ने शादी के रिसेप्शन में मेहमानों को दो खास तोहफे लाने से रोका, जानिए कारण

    बेंगलुरु दक्षिण से लोकसभा सांसद और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कर्नाटक की प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका शिवश्री स्कंदप्रसाद से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए इस समारोह में भाजपा के कई दिग्गज नेता, सांसद और विधायक शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र, केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना और अर्जुनराम मेघवाल समेत अन्य नेताओं ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।

    शिवश्री ने बायो-इंजीनियरिंग में स्नातक किया है और चेन्नई संस्कृत कॉलेज से स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। वह एक कुशल भरतनाट्यम नृत्यांगना भी हैं। हाल ही में तेजस्वी सूर्या और शिवश्री को आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के आश्रम में आशीर्वाद लेते देखा गया था। विवाह के बाद तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने वैदिक परंपराओं के अनुसार शिवश्री से विवाह किया है और इस नए सफर के लिए सबका आशीर्वाद चाहते हैं।

    रिसेप्शन से पहले तेजस्वी सूर्या ने कन्नड़ में एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने मेहमानों से अनुरोध किया कि वे उपहार में फूल, गुलदस्ते या सूखे मेवे न लाएं। उन्होंने बताया कि 85% शादी में उपयोग किए गए फूल 24 घंटे के भीतर फेंक दिए जाते हैं, और हर साल शादियों में लगभग 3 लाख किलोग्राम सूखे मेवे बच जाते हैं। उन्होंने कहा कि इनका संभावित दान मूल्य 315 करोड़ रुपये तक हो सकता है। इसलिए उन्होंने मेहमानों से आग्रह किया कि वे ऐसे उपहार न लाकर एक सार्थक पहल का समर्थन करें।

    Share
    अगला लेख → दिल्ली: 44.50 लाख रुपये की ठगी में 4 आरोपी गिरफ्तार, डिजिटल …

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *