मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

अयोध्या: सुहागरात के दौरान दूल्हा-दुल्हन की रहस्यमयी मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

अयोध्या: सुहागरात के दौरान दूल्हा-दुल्हन की रहस्यमयी मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

अयोध्या के सहादतगंज मुरावन टोला में सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन की मौत का मामला रहस्यमयी बना हुआ है। 7 मार्च को शादी हुई थी और 8 मार्च को दुल्हन ससुराल आई। रात में सब कुछ सामान्य था, लेकिन सुबह जब कमरा नहीं खुला तो परिवारवालों को शक हुआ। दरवाजा तोड़ने पर अंदर का दृश्य देख सबके होश उड़ गए।

दुल्हन का शव बिस्तर पर पड़ा था, जबकि दूल्हा छत के हुक से लटका मिला। पुलिस जांच में पता चला कि रात करीब 12 बजे दूल्हे ने दुल्हन का गला घोंट दिया और आधे घंटे बाद खुद फांसी लगा ली। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस और लड़की के घरवाले मौके पर पहुंचे। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद भी घटनास्थल पर पहुंचे। इस रहस्यमयी घटना से हर कोई स्तब्ध है और वजह को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो दूल्हे ने यह खौफनाक कदम उठाया।

Share
अगला लेख → शुभेंदु अधिकारी की करीबी तापसी मंडल ने छोड़ा BJP, TMC में हु…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *