मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

शुभेंदु अधिकारी की करीबी तापसी मंडल ने छोड़ा BJP, TMC में हुईं शामिल

शुभेंदु अधिकारी की करीबी तापसी मंडल ने छोड़ा BJP, TMC में हुईं शामिल

पश्चिम बंगाल के हल्दिया से भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की करीबी सहयोगी तापसी मंडल सोमवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं। उनके इस कदम से पूर्वी मेदिनीपुर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

पूर्वी मेदिनीपुर को अधिकारी परिवार का गढ़ माना जाता है, जहां हल्दिया बंदरगाह स्थित है। तापसी मंडल कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के मुख्यालय में ऊर्जा मंत्री अरूप बिस्वास की उपस्थिति में पार्टी में शामिल किया गया। उन्होंने तृणमूल में जाने के अपने फैसले को उचित ठहराते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री की विकास योजनाओं का हिस्सा बनना चाहती हैं।

तापसी मंडल ने 2016 में कांग्रेस समर्थित सीपीआई(एम) उम्मीदवार के रूप में हल्दिया सीट से चुनाव जीता था और 50% से अधिक वोटों से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी को हराया था। हालांकि, दिसंबर 2020 में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया, जिससे उन्हें सीपीआई(एम) से निष्कासित कर दिया गया। 2021 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के रूप में हल्दिया सीट से चुनाव लड़ा और 1,04,126 वोटों के साथ जीत हासिल की।

अपने कार्यकाल के दौरान, तापसी मंडल विधानसभा में काफी सक्रिय रहीं। मई 2021 से फरवरी 2024 के बीच उनकी उपस्थिति 86.8% रही, जो राज्य की औसत उपस्थिति 77.1% से अधिक थी। इसके अलावा, उन्होंने विधानसभा में आठ सवाल उठाए, जो राज्य की औसत संख्या से दोगुना था।

Share
अगला लेख → खेल मंत्रालय का अहम निर्णय, भारतीय कुश्ती महासंघ से निलंबन ह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *