मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

17 साल बाद इस शहर में फिर लौटेगा इंटरनेशनल क्रिकेट, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान

17 साल बाद इस शहर में फिर लौटेगा इंटरनेशनल क्रिकेट, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान

ऑस्ट्रेलिया में कई शानदार क्रिकेट स्टेडियम मौजूद हैं, लेकिन एक ऐसा भी स्टेडियम है जो लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट मैच की मेजबानी का इंतजार कर रहा है। यह स्टेडियम है डार्विन शहर का मार्रारा ओवल, जिसे अब TIO स्टेडियम के नाम से जाना जाता है। इस मैदान पर पिछले 17 वर्षों से कोई भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं खेला गया है। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है और इंटरनेशनल क्रिकेट फिर से इस मैदान पर वापसी कर सकता है।

डार्विन में फिर गूंजेगी क्रिकेट की गूंज!
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अगस्त 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टी20 इंटरनेशनल मैच डार्विन में आयोजित करने की योजना बनाई है। संभावना है कि इस महीने के अंत तक सीरीज की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। साउथ अफ्रीका इस दौरे पर तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेलेगी। योजना के मुताबिक, शुरुआती दो टी20 मैच डार्विन में होंगे, इसके बाद केर्न्स में एक टी20 और एक वनडे तथा अंतिम दो वनडे मैच मैके में आयोजित किए जाएंगे।

17 साल का सूखा खत्म होगा?
फिलहाल, इस सीरीज का पूरा शेड्यूल तय नहीं हुआ है और TIO स्टेडियम में मैचों के आयोजन को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। यदि इसकी पुष्टि हो जाती है, तो यह डार्विन के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत बड़ी खबर होगी। गौरतलब है कि डार्विन में आखिरी बार 2008 में बांग्लादेश के खिलाफ दो वनडे मैच खेले गए थे, इसके बाद से वहां कोई इंटरनेशनल मैच आयोजित नहीं हुआ।

स्थानीय अधिकारी और क्रिकेट प्रशंसक इस फैसले को लेकर उत्साहित हैं। एनटी क्रिकेट के सीईओ गैविन डोवी ने कहा कि वह नॉर्दर्न टेरिटोरी में इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि 2008 के बाद से इतने लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का न होना काफी दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस कदम से डार्विन को फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट की मेजबानी करने का मौका मिलेगा।

Share
अगला लेख → उत्तराखंड और यूपी रोडवेज की बसों की ज़बरदस्त टक्कर, 17 लोग घ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *