मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

WPL में छक्कों का नया इतिहास, इस सीजन में लगे अब तक इतने सिक्स

WPL में छक्कों का नया इतिहास, इस सीजन में लगे अब तक इतने सिक्स

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के तीसरे सीजन में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, और इस दौरान कई बड़े रिकॉर्ड भी बने और टूटे। लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया, जिसमें आरसीबी ने 11 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस हार के साथ मुंबई इंडियंस का सीधे फाइनल में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो गया। अब मुंबई इंडियंस 13 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में उतरेगी, और इस मैच में जीतने वाली टीम 15 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलेगी।

एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का टूटा रिकॉर्ड

इस सीजन में बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया, जिससे WPL में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड टूट गया। WPL 2025 में अब तक कुल 169 छक्के लग चुके हैं, जो कि पिछले सभी सीजनों से ज्यादा हैं। इससे पहले 2024 में 168 छक्के और 2023 के पहले सीजन में 159 छक्के लगे थे।

इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड एश्ले गार्डनर के नाम रहा, जिन्होंने 8 मैचों में 17 छक्के जड़े। उनके बाद इस सूची में ऋचा घोष हैं, जिन्होंने 16 छक्के लगाए।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी

इस सीजन में अब तक मुंबई इंडियंस की नताली सिवर ब्रंट सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रही हैं। उन्होंने 8 मैचों में शानदार 416 रन बनाए और WPL इतिहास में 400+ रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं। नताली ने 69.33 के औसत से यह रन बनाए हैं। उनके बाद इस सूची में एलिस पेरी का नाम आता है, जिन्होंने 8 मैचों में 93 के औसत से 372 रन बनाए हैं।

इस सीजन के आंकड़े बताते हैं कि WPL का रोमांच हर साल बढ़ता जा रहा है और खिलाड़ी नए-नए रिकॉर्ड बना रही हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि फाइनल मुकाबले में कौन सी टीम ट्रॉफी पर कब्जा जमाती है!

Share
अगला लेख → अयोध्या में जुमे की नमाज का समय फिक्स, होली के मद्देनजर मौलव…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *