मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

अपराधियों का हंगामा: चलती ट्रेन रोकी, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया और यात्रियों पर हमला बोला

अपराधियों का हंगामा: चलती ट्रेन रोकी, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया और यात्रियों पर हमला बोला

    बिहार के लखीसराय जिले में अपराधियों ने ट्रेन के अंदर घुसकर जमकर उत्पात मचाया। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे, किऊल-झाझा रेलखंड के भलुई हाल्ट पर कुछ युवकों ने चेनपुलिंग कर हावड़ा-मोकामा ट्रेन को जबरन रोक दिया। इसके बाद, ट्रेन की एक बोगी में घुसकर उन्होंने यात्रियों के साथ मारपीट की, जिसमें छह लोग घायल हो गए। महिलाओं के साथ बदसलूकी भी की गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भलुई हाल्ट पर ही ट्रेन से उतरकर फरार हो गए।

    घायल यात्रियों ने जमुई स्टेशन पहुंचकर जीआरपी को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा। सभी पीड़ित झाझा के दादपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे आधार बनाकर रेल पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।

    बताया जा रहा है कि दादपुर निवासी संदीप पासवान अपने पिता के श्राद्ध कर्म के बाद सपरिवार सिमरिया घाट से गंगा स्नान कर लौट रहे थे। जब ट्रेन मननपुर स्टेशन पर रुकी, तो दो-तीन युवक उसमें चढ़ गए और सीट पर बैठी महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने लगे। उन्होंने जबरन सीट कब्जाने की भी कोशिश की। जब संदीप पासवान और उनके परिजनों ने विरोध किया, तो आरोपियों ने फोन कर अपने लगभग दर्जनभर साथियों को बुला लिया। इसके बाद, भलुई हाल्ट पर चेनपुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया और यात्रियों पर हमला कर दिया।

    Share
    अगला लेख → खुदरा महंगाई में गिरावट, फरवरी में घटकर 3.61% पर पहुंची, जान…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *