मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम

UP : सपा विधायक फहीम इरफान ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली, दिया गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश

UP : सपा विधायक फहीम इरफान ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली, दिया गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश

बिलारी (मुरादाबाद) : बिलारी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने अपने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर उन्होंने गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए अमन, शांति और भाईचारे का संदेश दिया।

सपा विधायक फहीम इरफान ने कहा कि भारत विविधता में एकता का देश है, जहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाते हैं। उन्होंने कहा, “रमजान के पवित्र महीने में होली का त्योहार सौहार्द और आपसी प्रेम को और मजबूत करता है। हम हमेशा से मिलकर होली मनाते आए हैं और आगे भी इसी परंपरा को जारी रखेंगे।”

उन्होंने यह भी बताया कि वर्षों से वे अपने स्वर्गीय पिता, बिलारी के प्रथम विधायक हाजी मोहम्मद इरफान के साथ होली मनाते आ रहे हैं। परंपरा के अनुसार, वे अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के घर जाकर उन्हें गुलाल लगाते हैं, मिठाइयां खिलाते हैं और गले मिलकर शुभकामनाएं देते हैं।

इस अवसर पर विधायक ने गुलाल उड़ाकर, फूल बरसाकर और गुजिया खिलाकर अपने समर्थकों को होली की मुबारकबाद दी। वहीं, हिंदू समुदाय के लोगों ने भी उन्हें गले मिलकर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

होली मिलन समारोह में कई गणमान्य लोग और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्य रूप से हाजी मोहम्मद उस्मान एडवोकेट, सपा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ यादव, वीर सिंह यादव, रमाकांत सैनी, चिराग अग्रवाल, शुभम ठाकुर, अभिनव चौधरी, रविंद्र चौधरी, अनिल ठाकुर, शिशुपाल यादव, रामबाबू यादव, राजीव शर्मा, राजेश प्रजापति, प्रशांत गुप्ता, अरविंद सिंह जाटव, अमित जाटव, देवेंद्र मौर्य, विजय कश्यप, विजय वर्मा, कपिल वाल्मीकि, गजराम सिंह वाल्मीकि, रामवीर वाल्मीकि, विशेष शर्मा, विक्की सक्सैना समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

समारोह में आपसी प्रेम और सौहार्द का अनूठा नजारा देखने को मिला, जहां हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर होली खेली और गंगा-जमुनी तहजीब की परंपरा को कायम रखा

Share
अगला लेख → 'हम बड़े ही अच्छे लगते हैं' फेम राम कपूर के बदले लुक पर एकता…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *