मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

लाडकी बहिन योजना होगी बंद या जारी ? फडणवीस सरकार के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने क्या कहा ?

लाडकी बहिन योजना होगी बंद या जारी ? फडणवीस सरकार के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने क्या कहा ?

    मुंबई: महाराष्ट्र सरकार में कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने स्पष्ट किया है कि ‘लाडकी बहिन’ योजना बंद नहीं की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस योजना के तहत लाभार्थी बहनों को हर महीने 1500 रुपये मिलते रहेंगे। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ‘लाडकी बहिन’ योजना के साथ-साथ ‘लखपति दीदी’ योजना के तहत भी महिलाओं को आर्थिक सहायता देती रहेगी। उन्होंने विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आरोप लगाना विपक्ष का काम है, जबकि सरकार अपने कार्यों में निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।

    गौरतलब है कि महाराष्ट्र में महायुति सरकार ने ‘लाडकी बहिन’ योजना के तहत मिलने वाली राशि को 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये करने का वादा किया था। हालांकि, बजट पेश होने के बावजूद अब तक इस बढ़ी हुई राशि को लागू नहीं किया गया है, जिससे सरकार की मंशा पर सवाल उठाए जा रहे थे। इन अटकलों को खत्म करते हुए मंत्री लोढ़ा ने दोहराया कि यह योजना जारी रहेगी और किसी भी तरह से बंद नहीं की जाएगी।

    उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बयान

    बजट पेश होने से पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी संकेत दिया था कि ‘लाडकी बहिन’ योजना के तहत दी जाने वाली राशि को 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये किया जा सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया था कि चुनावी वादे को जरूर पूरा किया जाएगा। साथ ही, महाविकास आघाड़ी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा था कि लाडली बहनों ने सरकार को भरपूर समर्थन दिया, जिससे विपक्ष को हार का सामना करना पड़ा।

    महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाएं चला रही हैं। इसी दिशा में, महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहयोग देने के उद्देश्य से ‘माझी लड़की बहिन’ योजना की शुरुआत की थी। विधानसभा चुनावों में महायुति सरकार की जीत में इस योजना की अहम भूमिका रही है। महिलाओं की आर्थिक मजबूती और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार इस तरह की योजनाओं को आगे भी जारी रखेगी।

    Share
    अगला लेख → उत्तर प्रदेश की झुग्गी-झोपड़ियों का होगा कायाकल्प, 49 परियोज…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *