मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

इस क्रिकेटर को कोकीन सौदे में दोषी पाया गया, शानदार करियर पर लगा दाग

इस क्रिकेटर को कोकीन सौदे में दोषी पाया गया, शानदार करियर पर लगा दाग

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर स्टुअर्ट मैकगिल की परेशानियां बढ़ गई हैं, क्योंकि उन्हें ड्रग आपूर्ति से जुड़े एक मामले में दोषी पाया गया है। हालांकि, उन्हें बड़े पैमाने पर ड्रग तस्करी के आरोपों से राहत मिली है। सजा का ऐलान आठ हफ्ते बाद किया जाएगा।

कोकीन सौदे के मामले में राहत, लेकिन ड्रग सप्लाई में दोषी

सिडनी जिला कोर्ट की जूरी ने 54 वर्षीय पूर्व लेग स्पिनर मैकगिल को 2021 में हुए एक किलो कोकीन (जिसकी कीमत 3,30,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर थी) के सौदे में निर्दोष करार दिया। लेकिन, ड्रग आपूर्ति में उनकी भूमिका साबित होने के कारण उन्हें दोषी ठहराया गया है।

ड्रग डीलर और रिश्तेदार के बीच करवाई थी मुलाकात

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अदालत में बताया गया कि मैकगिल ने अपने करीबी रिश्तेदार मारिनो सोटिरोपोलोस की मुलाकात एक ड्रग व्यापारी से करवाई थी। यह मुलाकात सिडनी स्थित उनके रेस्त्रां में हुई थी। मैकगिल का कहना था कि उन्हें इस सौदे की कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि उनकी भूमिका के बिना यह सौदा संभव नहीं था।

शानदार क्रिकेट करियर के बाद कानूनी पचड़े में फंसे मैकगिल

मैकगिल ऑस्ट्रेलिया के लिए 1998 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद 44 टेस्ट मैचों में 208 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने तीन वनडे मुकाबले भी खेले, जिनमें कुल 6 विकेट हासिल किए। 2008 में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। शानदार क्रिकेट करियर के बाद अब यह कानूनी विवाद उनके नाम पर दाग लगा रहा है।

Share
अगला लेख → ट्रंप को कनाडा और EU से बड़ा झटका, कई प्रोडक्ट्स पर लगाए जाए…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *