मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

दोस्त की हत्या के बाद गोवा भागने की साजिश, पुलिस ने 4 घंटे में किया पर्दाफाश

दोस्त की हत्या के बाद गोवा भागने की साजिश, पुलिस ने 4 घंटे में किया पर्दाफाश

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर हत्या की एक गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह वारदात बुधवार दोपहर मथुरा रोड पर हुई, जहां एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 2:30 बजे तिलक मार्ग थाना के एएसआई सुभाष गश्त कर रहे थे, तभी उन्होंने पुराना किला रोड के पास एक युवक को लहूलुहान हालत में देखा। उन्होंने तत्काल PCR वैन को बुलाकर घायल को राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां पहुंचने पर उसकी मौत की पुष्टि कर दी गई।

मृतक के गले और कंधों पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। इस हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए तिलक मार्ग थाना पुलिस ने केस दर्ज किया और नई दिल्ली के डीसीपी ने जांच के लिए छह टीमें गठित कीं। पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, स्थानीय लोगों से पूछताछ की और संदिग्धों की जानकारी जुटाई। जांच में सामने आया कि मृतक इलेक्ट्रिक बाइक पर एक अन्य व्यक्ति के साथ जाते हुए देखा गया था।

तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान 28 वर्षीय शेर उर्फ कबीर के रूप में की, जो एक डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। पुलिस ने चिराग दिल्ली से मृतक की इलेक्ट्रिक बाइक भी बरामद कर ली। जांच में पता चला कि आरोपी गोवा भागने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, खून से सने कपड़े और बाइक बरामद की गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय रोहित के रूप में हुई, जो हनुमान मंदिर इलाके का निवासी था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रोहित को पहले से जानता था। रोहित ने उसे फोन कर अपने दोस्तों से हुए झगड़े को सुलझाने के लिए बुलाया था।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह रोहित के साथ बाइक पर जा रहा था, लेकिन इसी दौरान दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। शेर उर्फ कबीर के मुताबिक, वह रोहित के साथ जाने के लिए तैयार नहीं था, जिस पर दोनों में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ते-बढ़ते झगड़े में बदल गई और गुस्से में आकर आरोपी ने चाकू से रोहित पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है

Share This
अगला लेख → पुल से लटके मिले युवक और नाबालिग लड़की, पुलिस कर रही जांच

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
28°C
Moderate or heavy rain shower
💧 83% 💨 4 km/h
Dehradun