मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

पुल से लटके मिले युवक और नाबालिग लड़की, पुलिस कर रही जांच

पुल से लटके मिले युवक और नाबालिग लड़की, पुलिस कर रही जांच

सहारनपुर जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र में हिंडन नदी पर बने क्रॉसिंग पुल पर एक युवक और नाबालिग लड़की के शव रस्सी से बंधे हुए मिले। पुलिस ने दोनों की पहचान कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक युवक बालिग था, जबकि लड़की नाबालिग थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। इस घटना के पीछे ऑनर किलिंग (झूठी शान के नाम पर हत्या) की आशंका भी जताई जा रही है।

एसपी ग्रामीण सागर जैन ने जानकारी दी कि बुधवार को जंग लामे महेशपुर गांव के ग्रामीणों ने हिंडन नदी पर बने गंगनहर क्रॉसिंग पुल पर युवक और नाबालिग लड़की के शव लटके हुए देखे। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शवों को नीचे उतारा और उनकी पहचान की प्रक्रिया शुरू की।

मौके से एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों इसी से वहां पहुंचे थे। पुलिस ने मोटरसाइकिल के आधार पर कुछ ही घंटों में उनकी पहचान कर ली और उनके परिजनों को सूचित कर दिया। मृतक युवक की उम्र 24 वर्ष और लड़की की उम्र 17 वर्ष थी।

एसपी ने बताया कि पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Share
अगला लेख → नाक से केक हटाया और तुरंत खा गईं आलिया भट्ट, वीडियो देख फैंस…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *